रानिया पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा, नकदी व सामान बरामद II
रानिया पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा, नकदी व सामान बरामद II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना रानिया पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को दबोचा, नकदी व वारदात में प्रयोग सामान बरामद” न्यायिक हिरासत में भेजा गया जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रानिया पुलिस ने तीन आरोपियों सुनील उर्फ सोनू उर्फ खबरी पुत्र हंसराज ,संजय कुमार पुत्र हंसराज ,तथा अजय उर्फ बग्गा पुत्र बलविन्द्र सिंह वासियान कमरानी तहसील टिब्बी जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रबंधक थाना रांनिया नि0 दिनेश कुमार ने बताया की शिकायतकर्ता पुरुषोत्तम दास पुत्र इंद्र राम वासी बनी सिरसा ने बताया की दिनांक 19.09.2025 की रात सती दादी मंदिर, गांव बनी में कुछ लोग मंदिर का ताला तोङकर चोरी कर ले गए । शिकायत के आधार पर थाना रांनिया में उचित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपयों सुनील उर्फ सोनू उर्फ खबरी पुत्र हंसराज ,संजय कुमार पुत्र हंसराज ,तथा अजय उर्फ बग्गा पुत्र बलविन्द्र सिंह वासियान कमरानी तहसील टिब्बी जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने आरोपी सुनील से ताला तोड़ने के औजार (लोहा रॉड, प्लाश, पेचकश, छेनी, तेशी कापा, चाकू), चोरी की ₹39,000 नकदी, मंदिर से उठाई चुनरी व थैला बरामद किया। आरोपी संजय से चोरी के ₹2,000 तथा अजय से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की TVS मोटरसाइकिल व ₹2,000 नकदी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार किया ।आरोपियो को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।। #newstodayhry @newstodayhry



