Haryana
Trending

श्री राधे निष्काम सेवा मंच द्वारा कन्या पूजन और आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित II

श्री राधे निष्काम सेवा मंच द्वारा कन्या पूजन और आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री राधे निष्काम सेवा मंच के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाह सतनाम सिंह चौक में कन्या पूजन, स्टेशनरी व खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच से जुड़े बाबू राम मित्तल ने बताया कि सेवा प्रकल्प के लिए आर्थिक सहयोग मुख्य प्रेरक समाजसेवी सुमन मित्तल द्वारा दिया गया। सुमन मित्तल ने बताया कि दुर्गा अष्टमी पर तो सभी बालिकाओं को कुछ भेंट करते हैं पर श्री राधे निष्काम सेवा मंच नवरात्रों में प्रतिदिन कन्याओं की पूजा करने के साथ उनकी जरूरत की वस्तुएं भी उन्हें भेंट कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब एक दिन कन्या पूजन से माता प्रसन्न हो जाती है तो सभी को सदैव बालिकाओं व महिलाओं का सम्मान करना चाहिए ताकि मां अम्बे का आशीर्वाद हमें रोज मिलता रहे। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए खुद की, क्लास व विद्यालय की साफ सफाई रखने, अध्यापकों का सम्मान करने व अध्यापन पर ध्यान देने को कहा। मित्तल ने कहा कि मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप में मां चंद्रघंटा की पूजा से भक्तों को शक्ति व साहस मिलता है. शिक्षाविद सुभाष वर्मा ने बच्चों से कहा कि उनकी अन्य जरूरतों को भी श्री राधे निष्काम सेवा मंच के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सेवा व पूजन कार्यक्रम में एमपी गर्ग, संजीव देवगण, गीता, रेखा, सुनीता, मंजू, सुभाष वर्मा, बाबू राम मित्तल, सुमन मित्तल व विद्यालय की बच्चियों ने भाग लिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button