डीसी उत्तम सिंह को हरियाणा ओलंपिक संघ में कार्यकारी सदस्य किया गया II
डीसी उत्तम सिंह को हरियाणा ओलंपिक संघ में कार्यकारी सदस्य किया गया II

करनाल-(सुभाष गुप्ता):- डीसी उत्तम सिंह को हरियाणा ओलंपिक संघ में कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए जाने पर संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल ने उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल ने कहा कि उत्तम सिंह जैसे सक्षम, दूरदर्शी और समर्पित अधिकारी का संघ से जुड़ना गर्व की बात है। डीसी उत्तम सिंह का गतिशील नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव संघ के कामकाज और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
उन्होंने कहा कि उत्तम सिंह की भागीदारी से हरियाणा में खेलों के क्षेत्र में प्रगतिशील विकास होगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को खेलों में भाग लेने और सभी स्तरों पर खेलों को बढ़ावा देने का प्रोत्साहन मिलेगा। उनका नेतृत्व संसाधनों को सही दिशा में लगाने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



