Haryana
Trending

विपुल गोयल का एलान: जीएसटी में राहत, होडल नगर परिषद में घोटालों पर सख्त कार्रवाई होगी II

विपुल गोयल का एलान: जीएसटी में राहत, होडल नगर परिषद में घोटालों पर सख्त कार्रवाई होगी II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल के होडल पहुंचे हरियाणा के उद्योग एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जीएसटी में भारी छूट देकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यापार जगत के लिए अहम कदम उठाया है। विपुल गोयल ने यह शब्द होडल में सड़क पर रोककर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और शाल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। होडल नगर परिषद में की जा रही घोटालों को लेकर विपुल गोयल ने कहा कि जो होडल नगर परिषद में हो रहे घोटालों की जांच की जाएगी और जिन लोगों ने परिषद की जमीन पर कब्जे किए हैं उनकी शिकायत मिलने पर उन जमीनों को भी खाली कराया जाएगा। होडल पहुंचे उद्योग एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की दरों में भारी छूट कर व्यापार जगत के लिए काफी सराहनीय कार्य किया है। जिससे व्यापारियों और उद्योग धंधे करने वाले लोगों के लिए काफी लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि जिन वस्तुओं में 28% जीएसटी थी अब उन्हें घटाकर 18 परसेंट किया गया है और जिन में 18 परसेंट जीएसटी थी उन्हें घटाकर 5% किया गया है और रोजमर्रा और जैसे लोगों को जीवन बचाने वाली दवाइयां में भी भारी छूट की गई है। वही मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जो होडल नगर परिषद में विकाश कार्यों में किए जा रहे घोटालों की जांच की जा रही है और जो भी अधिकारी कर्मचारी जांच में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ शक्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य किए जा रहे हैं उनकी बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही जांच पूरी की जाएगी किसी को भी बक्सा नहीं जाएगा। वही उन्होंने कहा कि जो होडल नगर परिषद में दबंग लोगों द्वारा परिषद की जमीन पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं उनकी शिकायत मिलने पर उनको भी खाली कराया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button