Haryana
Trending

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ, बेटियों के भविष्य को मिलेगा नया संबल II

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ, बेटियों के भविष्य को मिलेगा नया संबल II

कैथल-(शैंकी जिंदल):- दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर द्वारा बीडीपीओ कार्यालय में किया गया। वहीं पंचकूला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाइव कर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में महिलाओं को इस बारे अवगत करवाया। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक कुलवंत बाजीग़र ने कहा कि यह योजना एक लाख से कम इनकम वाले परिवारों के लिए लागू होती है जिसमें कन्या की उम्र कम से कम 23 वर्ष होनी चाहिए। इस योजना का लाभ उन पात्रों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिससे आमजन को फायदा मिल रहा है वहीं एसडीएम गुहला प्रवेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं ताकि सरकारी योजनाओं का ग्रामीण स्तर पर भी लोगों को पता चल सके II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button