हटा विधायक के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, पत्रकार पर झूठा केस दर्ज II
हटा विधायक के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, पत्रकार पर झूठा केस दर्ज II


दमोह पटेरा-(दौलत नामदेव):- यह सिर्फ देवकी की गिरफ्तारी नहीं, यह लोकतंत्र में जनता की आवाज़ की गिरफ्तारी है… दमोह जिला के हटा विधानसभा के कुम्हारी क्षेत्र में एक निजी यू-ट्यूब चैनल पर सड़क के अधिकार के लिए आवाज़ उठाने पर देवकी नंदन पटेल के कथन को शब्दजाल में परिवर्तित कर जेल भेजा गया है, हटा विधानसभा में विधायक उमा देवी खटीक का विरोध करने या सवाल करने पर मुकदमा दायर करने वाला यह पहला मौका नहीं हैं इससे पूर्व भी राष्ट्रगान के विषय में सवाल करने पर भी हटा विधायक द्वारा पुलिस की आड़ में दवाब बनाते हुए पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था वहीं खड़े कुछ लोगों से पूछने पर उन्होंने कहा सड़क का मुद्दा उठाने पर झूठा केस बनाकर उसे जेल भेज दिया। वो अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज़ क़ो वर्दीधारियों के सहारे, झूठे केस बनाकर दबाना चाहते है II #newstodayhry @newstodayhry



