हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II
हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाईन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 403 दिनांक 07.08.2025 धारा 21A/61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाईन में वांछित नशा सप्लायर आरोपी अग्रेंज सिंह पुत्र छिन्दा सिंह वासी बाजीगर बस्ती सिरसा को गिरफ्तार किया है । इस अभियोग मे 3 ग्राम हिरोइन बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ हैरोईन आरोपी सुदेश रानी पत्नी लक्छमण दास वासी ढाणी तेजा सिंह रानिंया सिरसा को बेची थी । आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा । सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहे II #newstodayhry @newstodayhry



