नवरात्रि में किन्नर समुदाय की देवी भक्ति से गूंज उठा दरबार II
नवरात्रि में किन्नर समुदाय की देवी भक्ति से गूंज उठा दरबार II


किन्नर समुदाय की गुरु माँओं का गरबा,‘अयिगिरि नन्दिनि’ की प्रस्तुति ने भक्ति से भर दिया दरबार”
इंदौर-(मनीष मालवीय)- शारदीय नवरात्रि महोत्सव के तृतीय दिवस पर इंदौर के विजय नगर चौराहा स्थित श्री ग्वाल भैरव काली माता मंदिर में किन्नर समुदाय की सभी आदरणीय गुरु माँओं ने महामाई के दरबार में गरबा और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इस दौरान “अयिगिरि नन्दिनि” की भव्य प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा दरबार देवी भक्ति से गूँज उठा। मंदिर परिवार द्वारा संपूर्ण किन्नर समाज का सम्मान किया गया, जिससे आसपास के ओरा मंडल की एकता और मजबूती में वृद्धि हुई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रस्तुत “सनातन भगवा नाट्य” ने समाज में एकता, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सशक्त संदेश दिया।। #newstodayhry @newstodayhry



