Haryana

नेत्र रोगियों के लिए सेवा का संकल्प 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित II

जरूरतमंद नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मे वितरित:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री हनुमंत फाउंडेशन सिरसा द्वारा नेहरू पार्क स्थित श्री हनुमंत चैरिटेबल अस्पताल में जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से जरूरतमंद नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मुख्य परियोजना संयोजक सुमन मित्तल व अध्यक्ष डाॅ आशीष खुराना ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति द्वारा नजदीक की कमजोर नजर वाले 45 वर्ष या उससे अधिक के नेत्र रोगियों के लिए 1.50, 2.00 व 2.5 नंबर के चश्मे उपलब्ध कराये गये हैं जिनके वितरण के लिए शिविर लगाया गया। जिसके अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक के 51 नेत्र रोगियों को आधार कार्ड की फोटो कापी लेकर निशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा यह सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रवीण अरोड़ा ने कहा कि हर व्यक्ति को आंखों में किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए क्योंकि हमारा हर कार्य सही नेत्र ज्योति पर निर्भर करता है। आज के सेवा प्रकल्प में संरक्षक एमपी गर्ग, डा. पूनम असीजा, राजेश भाटी, राजेश शर्मा, डा. आशीष खुराना, डा. प्रवीण अरोड़ा व सुमन मित्तल का सहयोग रहा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button