Haryana
Trending

शिक्षा पर खर्च अधिक, रोजगार न्यूनतम युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो: नमन केडिया II

शिक्षा पर खर्च अधिक, रोजगार न्यूनतम युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो: नमन केडिया II

हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नमन केडिया ने कहा कि:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नमन केडिया ने कहा कि शिक्षा पर देश में सर्वाधिक खर्च करने वाले हरियाणा के युवाओं और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल दिखाई नहीं देता। सरकारी आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि हरियाणा व पंजाब के युवा पथभ्रष्ट हो रहे हैं। यहां जारी बयान में नमन केडिया ने कहा कि  कांप्रिहेंसिव मॉड्यूलर सर्वे की आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चों की स्कूल शिक्षा पर साल में सर्वाधिक खर्च हरियाणा के माता-पिता करते हैं। इसके बाद मणिपुर और पंजाब का नंबर आता है, जबकि बिहार पूरे देश में सबसे कम खर्च करने वाला राज्य है। यानी हरियाणा के अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा पर सर्वाधिक खर्च करने के बावजूद उनके रोजगार के लिए चिंतित हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button