दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर टैक्स घटाकर 5% किया गया, उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ II
दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर टैक्स घटाकर 5% किया गया, उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने वीरवार को स्थानीय बाजार में दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें जीएसटी स्लैब में बदलावों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने दुकानदारों को पुष्प भेंट किए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, गोविंद कांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतीन्द्र सिंह एडवोकेट, पूर्व चैयरमेन गुरदेव सिंह राही, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कपिल सोनी आदि गणमान्य विशेष रूप से मौजूद रहे। सांसद सुभाष बराला ने कहा कि यह बदलाव सरकार द्वारा करदाताओं, उपभोक्ताओं और उद्योग जगत सहित सभी को प्रत्यक्ष राहत देने वाला है। सरकार ने पहले जीएसटी लागू कर पूरे देश में कर प्रणाली को एक किया। अब सरकार ने इस सुधार को और आगे बढ़ाते हुए नेक्स्ट-जेन जीएसटी लागू किया है। इससे रोजमर्रा उपयोग होने वाले जैसे तेल, टूथपेस्ट, साबुन, बिस्किट, नमकीन, बर्तन आदि पर टैक्स घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। इससे देश के करोड़ों उपभोक्ताओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और महंगाई पर नियंत्रण होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ जन कल्याणकारी नीतियां बनाई हैं। डीईटीसी (सेल्स) अंजू सिंह ने बताया कि जिला में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा हाल ही में जीएसटी दरों में किए गए बदलाव के बाद टैक्स स्लैब में आई कमी के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय टीमें जहां बाजारों, मंडियों और दुकानदारों से रुबरु होते हुए नई जीएसटी स्लैब के बारे में जानकारी दे रही हैं। वहीं जीएसटी बचत उत्सव के तहत विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमंत्रित अतिथियों द्वारा सभी को जागरूक किया जा रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry



