Haryana
Trending

अम्बाला शहर को जलभराव से बचाने की तैयारी, प्रशासनिक टीम ने किया ग्राउंड निरीक्षण I I

अम्बाला शहर को जलभराव से बचाने की तैयारी, प्रशासनिक टीम ने किया ग्राउंड निरीक्षण I I

अम्बाला-(राहुल जाखड़):- पूर्व मंत्री असीम गोयल के निर्देशों पर अम्बाला का पूरा प्रशासनिक अमला आज शहर के दौरे पर निकला। बरसाती सीज़न की शुरुआत हो चुकी है,ऐसे में अम्बाला इस बार पानी की चपेट में ना आये इसके प्रशासनिक अधिकारियों में पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल के साथ शहर में पानी निकासी के बंदोबस्त का जायज़ा लिया। बता दें कि पूर्व मंत्री असीम गोयल के निर्देशों पर आज डीसी,एसडीएम,नगर निगम कमिश्नर,निगम के AMC,डीआरओ,पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी,सिंचाई विभाग,NHAI विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों ने शहर में बड़े छोटे नालों का निरीक्षण किया और अहम दिशा निर्देश दिए। बरसाती सीज़न में अम्बाला वासियों का नुकसान न हो इस बात के मद्देनजर पूर्व मंत्री असीम गोयल के निर्देशों पर आज अम्बाला का पूरा प्रशासनिक अमला सड़कों पर नज़र आया। आज डीसी,एसडीएम,नगर निगम कमिश्नर,निगम के AMC,डीआरओ,पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी,सिंचाई विभाग,NHAI विभाग,रेलवे व अन्य विभागों के अधिकारियों ने अम्बाला शहर में बरसाती पानी की निकासी के बंदोबस्त का जायज़ा लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल भी अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। बता दें कि प्रशासनिक अमले ने आज शहर के मुख्य ड्रेन, नालों व पानी को पंप के माध्यम से शहर से बाहर निकालने वाले प्लांट,बनुड़ी नाके,अम्बाला ड्रेन का जायजा लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि सभी विभागों की तैयारी पूरी है। आशा है कि इस बार जलभराव की समस्या नहीं होगी। अधिकारियों के साथ दौरे पर मौजूद रहे पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल ने बताया कि आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नाके और नालों का दौरा किया गया है। जिसमें अधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी पानी निकासी की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करें। कई जगह पंप और मोटरों की क्षमता बढ़ाने के भी आदेश दिए गये हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button