Haryana
Trending

60 ग्राम गांजा सहित एक युवक को किया गिरफ्तार II

60 ग्राम गांजा सहित एक युवक को किया गिरफ्तार II

सिविल लाईन थाना पुलिस की बड़ी सफलता, गांजा तस्करी का किया पर्दाफाश:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग सख्या 457 दिनांक 26.09.2025 धारा 20/61/85NDPS ACT थाना सिविल लाईन मे दर्ज कर आरोपी राजू पुत्र रामचन्द्र निवासी बडागुढा जिला सिरसा को गिरफ्तार किया गया है। प्रबंधक थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया की दिनांक 26 .09.2025 को L/PSI मनीतू पुलिस टीम के साथ रेलवे पार्क सिरसा के नजदीक गश्त व अपराध पड़ताल में मौजूद थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध अवस्था में भागने लगा और अपने हाथ में पकड़ा काले रंग का पोलीथीन फेंक दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू किया, जिसकी पहचान राजू पुत्र रामचन्द्र निवासी बडागुढा जिला सिरसा के रूप में हुई। तलाशी दौरान काले रंग के मोमी पोलीथीन की जांच करने पर उसमें 60 ग्राम गांजा (सुल्फा) बरामद हुआ। मौके पर बरामद गांजा को सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया। इस संबंध में थाना सिविल लाईन में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर राजू को गिरफ्तार किया गया है। प्रबंधक थाना ने बताया आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा व पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी, दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से गहन पूछताछ करके इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में पता लगाया जाएगा! जिला पुलिस सिरसा ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध पुलिस को सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत मानस पोर्टल व टोल फ्री नम्बर 1933 पर पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना चौकी को दें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button