नारनौल में नशे में धुत कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 15 छात्राएं घायल II
नारनौल में नशे में धुत कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 15 छात्राएं घायल II


महेन्दर गढ़-(राधेश्याम दिल्लीवान):- नारनौल के सिंघाना रोड नेशनल हाई वे नंबर 11 पर एक ऑटो व कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में बैठकर सरकारी स्कूल में जा रही 15 छात्राओं को काफी चोट लगी है। हादसे के समय बच्चों की चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चों को तुरंत नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में कार चालक फरार हो गया जबकि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है बताया जा रहा है कि कार चालक रॉन्ग साइड से आ रहा था और शराब के नशे में था नारनौल के साथ लगते गांव डोहर खुर्द व डोहर कलां की छात्राएं गांव गोद में बने सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए जाती हैं।
आज सुबह लगभग 15 के करीब छात्राएं ऑटो में बैठकर जा रही थी:-
जैसे ही छात्राओं से भरा ऑटो नेशनल हाईवे पर गांव भांखरी के फ्लाइओवर के नीचे पहुंचा उसी दौरान सर्विस रोड पर रोंग साइड से आ रहे एक कार चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा होते ही टेंपो में सवार होकर जार ही छात्राओं में चीख पुकार मच गई और लड़कियां जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद आस पास के लोग दौड़कर आए और छात्राओं को संभाला। इसकी जानकारी मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस व एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी छात्राओं को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर घायल छात्रों का इलाज चल रहा है
नारनौल के नागरिक अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार लगभग 13 से 15 छात्राएं इस दुर्घटना में घायल हुई है:-
जिनमें से तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई है और उनकी हड्डियां टूट गई है जिनका इलाज नारनौल के नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है अभी तक किसी भी छात्र की नाजुक हालत नहीं है गांव डोहर कलां व डोहर खुर्द की छात्राओं के परिजनों ने किराये पर ऑटो किया हुआ है। छात्राएं इस ऑटो में सवार होकर रोजाना स्कूल जाती हैं तथा इसी ऑटो से आती हैं। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नशे में था। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाेगों की भीड़ को वहां से हटाया हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन घबरा गए। इनमें से कई अभिभावक अपने काम पर भी चले गए थे। मगर सूचना मिलने के बाद वे अपना काम छोड़ बच्चियों को संभालने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस मामले में डीएसपी भारत भूषण ने जानकारी देते हुए कहा की घटना में घायल छात्राओं को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और कार को अपने कब्जे में ले लिया गया है जबकि कार चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया उन्होंने बताया कि कार के नंबर के आधार पर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



