सावन माह की शिवरात्री पर आज कावड़ियों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर अपनी यात्रा समाप्त की II
सावन माह की शिवरात्री पर आज कावड़ियों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर अपनी यात्रा समाप्त की II


कावड़ियों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर अपनी यात्रा समाप्त की :-
अंबाला-(राहुल जाखड़):- सावन माह की शिवरात्री पर आज कावड़ियों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर अपनी यात्रा समाप्त की !अंबाला छावनी के प्राचीन हाथीखाना कैलाश मंदिर मे कावड़ियों के साथ साथ शिवभक्तो की भीड़ लगी रही लोग लाइनो मे लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी की ! शिवभक्तो का कहना हैं कि उन्होंने आज शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपने आपको धन्य मना हैं, वही मंदिर के पुजारी बाबा मोहनदास का कहना हैं कि ये ऐतिहासिक मंदिर हैं और सुबह से ही शिवभक्त यहाँ आ रहें हैं ! 11 जुलाई से सावन माह के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा आज सावन माह की शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर समाप्त हो गई हैं ! आज अंबाला छावनी का ऐतिहासिक हथिखाना कैलाश मंदिर मे सुबह मंदिर खुलने से पहले ही कावड़ियों के साथ साथ शिवभक्त लाइनो मे खड़े हो गई और मंदिर खुलते ही सभी ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया ! जहाँ शिवभक्त लगातार सावन माह मे मंदिर आते हैं वही कावड़िये हरिद्वार वसे गंगाजल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं और सभी अपने आपको धन्य मानते हैं ! उनका कहना हैं कि वे शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपने ालको धन्य मानते हैं, उनका कहना हैं कि ये ऐतिहासिक मंदिर हैं और यहाँ पर हर मनोकामना पूरी हैं, उनका कहना हैं कि इस मंदिर मे आकर जाने को मन नहीं करता ! वही हरिद्वार से कावड़ लेकर आया शिवभक्त का कहना हैं कि वे हरिद्वार से कावड़ लेकर आये हैं और उन्हें बहुत ही अच्छा लग रहा हैं ! मंदिर के महंत बाबा मोहनदास ने बताया कि ये मंदिर 1844 का ब्रिटिश समय का बना हुआ हैं, यहाँ पर श्रद्धांलुओं का लगातार आना जारी रहता हैं और सावन माह मे इस मंदिर का महत्त्व और भी बढ़ जाता हैं ! उन्होंने बताया कि आज सावन माह की शिवरात्रि हैं आज कावड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं और शिवलिंग पर चढ़ाकर अपने आपको धन्य मानते हैं ! उन्होंने शिवरात्रि माँ महत्त्व भी बताया II #newstodayhry @newstodayhry



