GST में बड़ी राहत से बाजारों में रौनक, उद्योगों और जनता को दिवाली से पहले तोहफा II
GST में बड़ी राहत से बाजारों में रौनक, उद्योगों और जनता को दिवाली से पहले तोहफा II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- केंद्र सरकार ने अंन्त्योदय योजना के जनक पंडित दिनदयाल उपाध्याय के जयंती एवं पहले नवरात्रा अवसर पर जीएसटी पर भारी छूट लागू करके जनता को दिवाली से पहले ही दिवाली का तोहफा दे दिया। केंद्र सरकार के इस फैसले से सुस्त पड़े औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी आ गई। हर क्षेत्र में जीएसटी की कमी का फायदा पहुंचा है। सबसे ज्यादा फायदा औद्योगिक क्षेत्र को हुआ है। इससे औद्योगिक क्षेत्र की उन्नति का मार्ग परस्त हुआ है। अब इस क्षेत्र को विकास के पंख लग जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए टैक्स भरना भी जरूरी है और उद्योगपतियों को राहत देना भी जरूरी। पीएम मोदी ने जीएसटी में भारी कटौती करके उद्योगपतियों, व्यापारियों को ही नहीं बल्कि आम जनता को एक तोहफा दिया है।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि :-
वे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पीएम मोदी द्वारा जीएसटी में कमी व दो स्लैब बनाए जाने के बाद उद्योगपतियों तथा व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं की ज्यादा से ज्यादा खरीददारी करें। इस फैसले से स्वदेशी वस्तुओं की मांग भी बढेगी और स्वयरोजगार को भी बढावा मिलेगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं ने स्वंयरोजगार के तहत अपना रेाजगार शुरू किया हुआ है। उन महिलाओं को सरकार आर्थिक मदद भी दे रही है। ताकि स्वदेशी वस्तुओं केा उत्पादन को बढाया जा सके। विधायक सर्राफ ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी में भारी कटौती का फैसला 22 सितम्बर से लागू किया गया।
उसी दिन से हर क्षेत्र के लोगों के लिए दिवाली जैसा माहौल बना हुआ है:-
खासकर फोरव्हीलर वाहनों पर टैक्स में छूट मिलने के बाद एक से दो लाख रुपये तक सस्ते हो गए। इस माह में दिवाली पर्व से ज्यादा वाहनों की बिक्री से बाजार में एकदम रौनक आ गई। इसी तरह दोपहिया वाहनों पर भी लोगों को दस से 15 हजार रुपये की छूट मिलने लगी। जिस वजह से इन वाहनों की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल आया है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर सराय चौपटा तक बनने वाले मॉल रोड से शहर की सुंदरता को पंख लग जाएंगे। शहर की सड़कें खुली खुली नजर आएंगी। शहर एक आधुनिक हो जाएगा। इस रोड के निर्माण पर करीब सवा पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस कार्य का शुभारंभ किया जा चुका है। इस रोड का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बाजार के अन्य मार्गो को भी इसी तरह से तैयार करवाया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



