#haryanagorvment
Trending

“पुलिस की तत्परता लाई रंग! बिछड़ी महिला मिली परिवार से”II

“पुलिस की तत्परता लाई रंग! बिछड़ी महिला मिली परिवार से”II

डबवाली -(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत डबवाली पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक 61 वर्षीय वृद्ध महिला को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है। महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुशीला देवी के नेतृत्व में टीम ने लगातार प्रयास कर महिला के परिवार का पता लगाया और आज उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22-23 नवंबर को गांव पथराला में नगर कीर्तन में शामिल होने गई 61 वर्षीय महिला रास्ता भटक कर डबवाली पहुंच गई थी। जो मंडी डबवाली क्षेत्र में गश्त पड़ताल कर रही दुर्गा शक्ति टीम डबवाली ने महिला को महिला थाना में पहुंचाया । महिला मानसिक रूप से अक्षम होने के कारण अपने घर और परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ थी। महिला थाना डबवाली की टीम ने महिला की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करते हुए उसे शक्ति अनाथ आश्रम में भर्ती करवाया। इसके बाद महिला थाना टीम द्वारा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से महिला के फोटो प्रसारित कर जानकारी जुटाने तथा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के माध्यम से उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए गए। पुलिस टीम की निरंतर मेहनत और प्रयासों से आखिरकार महिला के परिवार की पहचान हो गई। आज महिला को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।अपनी बिछड़ी हुई परिजन को सुरक्षित पाकर परिवारजनों ने डबवाली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम के मानवीय प्रयासों की सराहना की। डबवाली पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। पुलिस का प्रयास है कि संकट में मिले प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक सहायता प्रदान कर उसे उसके परिवार से मिलवाया जा सके। आमजन से अपील है कि अगर उन्हें कोई वृद्ध, बच्चा अथवा मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति लावारिस हालत में दिखाई दे तो तुरंत डायल 112 या अपने नजदीकी थाना अथवा चौकी में सूचना दें । आपका एक प्रयास किसी परिवार की खोई हुई खुशियां लौटा सकता है । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button