चैनल संचालक से मारपीट और कालिख पोतने का मामला, 2 गिरफ्तारII
चैनल संचालक से मारपीट और कालिख पोतने का मामला, 2 गिरफ्तारII

हिसार -(अमित कुमार):– थाना आजाद नगर पुलिस ने विराट नगर क्षेत्र में एक सोशल मीडिया न्यूज़ चैनल संचालक के घर में घुसकर हमला करने, चेहरे पर काला पेंट डालने तथा नकदी व इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनिया पुत्री रमेश कुमार निवासी हिसार और सतीश पुत्र जयबीर निवासी हांसी के रूप में हुई है। प्रबंधक अफसर थाना आजादनगर ने बताया कि दिनांक 26 नवंबर 2026 को नागरिक अस्पताल हिसार से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि विराट नगर निवासी उदय राम जो ‘जन मंच’ नाम से सोशल मीडिया न्यूज़ चैनल चलाते हैं लड़ाई-झगड़े में लगी चोटों के कारण उपचार हेतु दाखिल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज किया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने की रंजिश को लेकर दिनांक 26 नवंबर की सुबह करीब 10:00 बजे कुछ युवक व युवतियां उसके किराए के मकान में घुस आए। आरोपियों ने पीड़ित के साथ लात-घूंसों व किसी हथियारनुमा वस्तु से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और उसके चेहरे व कपड़ों पर काला पेंट डाल दिया। जाते समय आरोपी पीड़ित के बेड पर रखा मोबाइल फोन, टैब और 50,000 रुपये की नकदी उठा ले गए। घटना के दौरान पीड़ित द्वारा पकड़े गए एक युवक का कोट व मोबाइल फोन मौके पर ही गिर गया था। पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना आजाद नगर हिसार में धारा 110, 115, 190, 191(2), 310(2) और 333 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने नामजद आरोपिया सोनिया को गिरफ्तार कर माननीय अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपिया से घटनास्थल की निशानदेही करवाई गई और उसकी निशानदेही पर सह-आरोपी सतीश को भी गिरफ्तार कर लिया गया वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी और आगामी जांच जारी है #newstodayhry @newstodayhry



