Haryana
Trending

भिवानी में लाठी डंडों से की एक व्यक्ति की हत्या ।।

भिवानी में लाठी डंडों से की एक व्यक्ति की हत्या ।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के गांव कितलाना में साउंड सिस्टम बजने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष ने अपने पड़ोस में रह रहे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान गांव कितलाना निवासी करीब 38 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सन्नी शनिवार रात को अपने घर पर था। इसी दौरान पड़ोस में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था। वहीं सन्नी पड़ोसियों को साउंड सिस्टम बंद करने के लिए कह रहा था। लेकिन पड़ोसियों ने साउंड सिस्टम बंद नहीं किया। उल्टा सन्नी के साथ ही झगड़ा शुरू कर दिया। इस झगड़े के दौरान पड़ोसियों ने इकट्ठा होकर सन्नी पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों आदि से हमला कर दिया। जिसके कारण सन्नी को गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के परिवार वालों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button