Haryana
Trending

पति ने चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार II

पति ने चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सिविल लाइन सिरसा पुलिस ने बुटा कालोनी सिरसा में हुई महिला की संदिग्धमौत /दहेज़ मौत के मामले को हत्या में बदलते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी से गहन पूछताछ के लिए पुलिस ने माननीय न्यायालय से 01 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की है। प्रबंधक अफसर थाना सिविल लाइन सिरसा निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव कालीरावण जिला हिसार निवासी बलवान ने शिकायत दी थी कि उसकी पुत्री कान्ता (उम्र 20 वर्ष) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व दिवाना पुत्र रोशन लाल निवासी बुटा कालोनी सिरसा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति दिवाना, सास नोमी देवी और ननद सन्तोष दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। दिनांक 24 सितम्बर 2025 को दिवाना अपनी पत्नी कान्ता को मायके से सिरसा वापस लाया। उसी रात उसकी संदिग्ध मृत्यु हो गई। मृतका कान्ता की नाश को नागरिक अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवाकर वारसान को सौंपा गया। शुरू में मामला आत्महत्या का दर्ज किया गया था, परन्तु जांच के दौरान इन्स्पेक्टर/एसएचओ प्रदीप व जाँच अधिकारी द्वारा  आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि मृतका ने आत्महत्या नहीं की बल्कि आरोपी पति दिवाना ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या की है। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 103 (1) BNS (हत्या) जोड़ी गई! जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने आरोपी दिवाना को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की । आरोपी को आज पेश अदालत करके एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के कारणों, हत्या के तरीके व अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button