अफिम तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II
अफिम तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 367 दिनांक 17.07.2025 धारा 17B/61/85 एनडीपीएस एक्ट व 338,318,340(2) BNS थाना शहर सिरसा में वांछित नशा सप्लायर आरोपी कुलदीप पुत्र रणजीत सिंह वासी भंगु जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है । इस अभियोग मे 2.51 ग्राम अफिम बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ अफिम आरोपी सज्जन कुमार पुत्र राजबीर वासी मेहुवाला जिला फतेहाबाद को बेची थी । आरोपी को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया गया व आरोपी को नियमानुसार जमानत पर छोङे गये है। सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry



