Haryana
Trending

धान की खरीद शुरू डीसी विवेक भारती ने मंडियों का लिया जायजा II

धान की खरीद शुरू डीसी विवेक भारती ने मंडियों का लिया जायजा II

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- धान कि खरीद शुरु, मंडियो का दौरा करने निकले डीसी, फतेहाबाद, रतिया सहित कई खरीद केंद्रों का दौरा कर लिया जायजा, कहा खरीद कार्य मे नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या, मंडियो मे किसानों को मिले मुलभुत सुविधाएं, किया जा रहा है सुनिश्चित धान कि खरीद शुरु होते ही मंडियो मे धान कि आवक भी शुरु हो गई है। जिला प्रशासन ने खरीद के पुख्ता प्रबंध किए जाने का दावा किया जा रहा है. मंडी मे खरीद कार्यों और प्रबंधों का जायजा लेने के लिए अधिकारियो ने आज मंडियो का दौरा किया। फतेहाबाद के डीसी विवेक भारती ने आज फतेहाबाद और रतिया सहित मंडियो और खरीद केंद्रों का दौरा किया। डीसी ने मंडी और मार्किट कमेटी प्रशासन से खरीद कार्यों प्रबंधों के बारे मे जानकारी ली। डीसी ने मीडिया से बातचीत मे बताया कि धान खरीद के लिए मंडी प्रशासन, खरीद एजेंसी और अन्य सम्बंधित विभागो कि पूरी तैयारी है. मंडी मे धान लेकर आने वाले किसान को किसी प्रकार कि परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा। पीने का पानी, टॉयलेट, बिजली, शेड, बारदाना सभी प्रबंध कर लिए गए हैँ. और जरूरत पड़ने पर आवशक प्रबंध भी किए जायेंगे। उन्होंने किसानों से अपनी फ़सल कि सूखा कर मंडी मे लेकर आने कि अपील कि है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button