दुर्गा अष्टमी पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन के साथ व्रत का अनुष्ठान पूर्ण किया।।
दुर्गा अष्टमी पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन के साथ व्रत का अनुष्ठान पूर्ण किया।।


रानिया-(जैकी बाँसल):- आज सुबह ही कंजक पूजन के लिए लोग घर-घर बेटियों की तलाश में जुटे रहे। हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व होता है।आज नवरात्र की अष्टमी पर मंगलवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में हवन पूजन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में माता का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। शुभ मुहूर्त में हवन पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। विधि विधान से पूजा आत्मा के बाद कन्या भोज का आयोजन विभिन्न जगहों पर हुआ। उपवास रखने वाले भक्तों ने सामूहिक रूप से हवन किया और कंजक पूजन के साथ अपना उपवास खोला। इस मौके पर समाजसेवी महिला सोनिया ग्रोवर, गीतिका बंसल, मीना वर्मा, निशा बंसल, मीनाक्षी,प्रिया व कई महिलाओं ने सहित विधि विधान से पूजा की और मां के दरबार में नारियल चुनरी आदि की भेट चढ़कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर उपवास खोला। नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विधान है। वैसे तो नवरात्रि के पूरे 9 दिन खास होते हैं, लेकिन अष्टमी और नवमी पर तिथि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करने की भी परंपरा है हिंदू धर्म में कन्याओं को साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन से मां दुर्गा पसंद होती है और भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती है। कन्या पूजन का है अधिक महत्व: सोनू ग्रोवर रानिया के समाजसेवी सोनू ग्रोवर ने कहा कि कन्याओं को साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि कन्या पूजन के लिए बिना नवरात्रि का पूरा फल नहीं मिलता है।कन्या पूजन से मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है।इससे इससे माता रानी प्रसन्न होती है और सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देती है। 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा करने से अलग-अलग फलों की प्राप्ति होती है।। #newstodayhry @newstodayhry



