Haryana
Trending

पटवार भवन सिरसा में सर्व कर्मचारी संघ का सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न II

पटवार भवन सिरसा में सर्व कर्मचारी संघ का सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ब्लॉक सिरसा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का त्रिवार्षिक चुनाव पटवार भवन सिरसा में सम्पन्न हुआ। जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सर्व कर्मचारी संघ सिरसा के जिला प्रधान मदन लाल खोथ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक पटवारी व राज्य के उप प्रधान महिंद्र शर्मा, नगर पालिका से राज्य के उप प्रधान मनोज अटवाल व जिला प्रधान नरेश कुमार, अध्यापक संघ के जिला सचिव मास्टर देवेंद्र सिंह, ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन के राज्य उप प्रधान बाबू लाल व सर्कल सचिव मदन लाल कंबोज, चतुर्थ श्रेणी यूनियन से राज्य के नेता सुभाष भट्टी ने भाग लिया। सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए चुनावों में ललित सोलंकी ब्लॉक प्रधान, रमेश वर्मा सचिव, संदीप वर्मा कैशियर, बलवंत सिंह वरिष्ठ उप प्रधान, दरिया सिंह उप प्रधान, सुमित पटवारी सह सचिव, दीपक कुमार प्रेस सचिव, सुरेंद्र व करनैल सिंह सदस्य, दर्शन सिंह भंगू व मास्टर हरि सिंह को सलाहकार के रूप में चुना गया। चुनाव सभा में महेन्द्र शर्मा, अजय पासी जिला प्रेस सचिव, मनमोहन, ऋषभ खेड़ा, रामकृष्ण, मदन, राजकुमार, गंगा राम जे ई, हरि राम, केदार नाथ, चंदन प्रधान ट्यूरिज्म, बाबूराम, ओम प्रकाश पब्लिक हेल्थ, वीरेंद्र सिंह, राजेन्द्र कुमार, विजय कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button