Haryana
Trending

सेवा पखवाड़ा थाना सिविल लाईन में पुलिस और आमजन ने किया रक्तदान II

सेवा पखवाड़ा थाना सिविल लाईन में पुलिस और आमजन ने किया रक्तदान II

सिरसा-(अक्षति कम्बोज):- सेवा पखवाड़ा के तहत थाना सिविल लाईन में रक्तदान शिविर पुलिस व आमजन ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा-निर्देश और पुलिस अधीक्षक सिरसा श्री डॉ. मयंक गुप्ता के मार्गदर्शन में चल रहे “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के तहत आज थाना सिविल लाईन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ सजींव बल्हारा डीएसपी (क्षेत्रीय अधिकारी) द्वारा रक्तदाता पुलिसकर्मियों को बैज लगाकर किया गया। इस अवसर पर डीएसपी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है और पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाजसेवा में भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत जिला पुलिस विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। प्रबंध थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर में थाना सिविल लाईन के पुलिसकर्मियों के अलावा आसपास के आमजन व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर पुलिस विभाग द्वारा जिला नागरिक अस्पताल सिरसा के सहयोग से लगाया गया। इसमें कुल 25 रक्तदाताओ ने रक्त दिया। एसपी श्री डॉ. मयंक गुप्ता ने जिला पुलिस को इस नेक पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत करते हैं और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का कार्य करते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button