Haryana
Trending

भागवत कथा का निमंत्रण शहर के गणमान्य सज्जनों तक पहुंचाया जा रहा है।।

भागवत कथा का निमंत्रण शहर के गणमान्य सज्जनों तक पहुंचाया जा रहा है।।

दिव्य कथा सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगी:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा होने जा रही भागवत कथा का निमंत्रण शहर के गणमान्य सज्जनों तक पहुंचाया जा रहा है। स्वामी प्रेम प्रकाशानंद ने बताया कि यह दिव्य कथा जो सबको सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। प्रभु की बहुत सी दिव्य लीलाओं के अंदर भक्ति रस के साथ-साथ विज्ञान का भी समावेश होगा। वैज्ञानिक आधार पर प्रभु की दिव्या लीलाएं। हमारे जीवन के अंदर क्या स्थान रखते हैं यह सब इस कथा के माध्यम से बताया जाएगा। आज स्वामी प्रेम प्रकाशानंद जी ने श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण देते हुए डा. रविन्द्र बलियाला अध्यक्ष एस सी बोर्ड हरियाणा को कथा में आने का निमंत्रण दिया। स्वामी प्रेमप्रकाशानंद ने बताया कि 5 सितंबर से 11 सितंबर तक अनाज मंडी शेड नंबर 1 सिरसा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए हर वर्ग को प्रभु का निमंत्रण दिया जा रहा है। ताकि समाज में शांति और मानव में क्रांति आ सके। कथा के दौरान संगत के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। कथा में विशेष रूप से पहुंच रहे हैं, नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य धर्मपाल, जो आशुतोष महाराज के शिष्य जोधपुर से हैं। वह खाली पेट सुबह कथा के दिनों में निरीक्षण करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button