Haryana
Trending

आरटीओ कार्यालय जगाधरी में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई रिकॉर्ड जब्त, शिकायतों की जांच तेज़ II

आरटीओ कार्यालय जगाधरी में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई रिकॉर्ड जब्त, शिकायतों की जांच तेज़ II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- RTO (परिवहन अधिकारी कार्यालय ) जगाधरी में सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा छापामारी की गई, जिसमें बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नन्द किशोर को श्री बी.सी. साह द्वारा नियुक्त किया गया था। सीएम फ्लाइंग की टीम मौके पर पहुंची और कार्यालय में उपलब्ध सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पिछले दो माह का समस्त अभिलेख/रिकॉर्ड टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है। एक तरफ जहां आरटीए अधिकारी अपने AC रूम से बाहर नहीं निकलती तो आज सीएम फ्लाइंग की सूचना मिलते ही फील्ड में वाहनों को पासिंग करने सड़क पर पहुंच गई वहीं दूसरी तरफ उक्त रिकॉर्ड का अवलोकन वर्तमान में किया जा रहा है और विस्तृत अध्ययन के बाद उसकी जांच-परख कर एक विस्तृत प्रतिवेदन सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा। जब्ती के समय संपूर्ण स्टाफ कार्यालय में मौजूद पाया गया और प्रक्रिया संपन्न की गई। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि कार्यालय में प्रत्येक बुधवार को वाहनों का पासिंग कार्य नियमित रूप से किया जाता है। इसी संदर्भ में एक सज्जन उपस्थित हुए और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि उनके वाहन से संबंधित रिन्यूअल फीस को लेकर उन्हें बाहर स्थित सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में अधिक शुल्क देना पड़ता है। उनका कहना था कि सामान्य रूप से निर्धारित शुल्क से कहीं अधिक वसूली की जाती है। कई बार जिन वाहन मालिकों या आम नागरिकों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती, उन्हें प्रपत्र भरने या पोर्टल पर प्रविष्टि करने में कठिनाई आती है। इस स्थिति का लाभ उठाकर सीएससी संचालक अतिरिक्त शुल्क वसूलते हैं, जिससे लोगों में असंतोष व्याप्त है। यह शिकायत गंभीर प्रकृति की प्रतीत होती है और इसको भी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर तथा दस्तावेज़ों की जाँच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुशंसा की जाएगी। संक्षेप में कहा जा सकता है कि सीएम फ्लाइंग टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। अब रिकॉर्ड के गहन अवलोकन के पश्चात एक विस्तृत रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें सीएससी द्वारा अतिरिक्त शुल्क वसूलने संबंधी शिकायत को भी सम्मिलित किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button