Haryana
Trending

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार II

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- रानियां पुलिस की त्वरित कार्रवाई रानियां पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय पुत्र भूप सिंह, निवासी फिरोजाबाद, तहसील रानियां, जिला सिरसा से गिरफ्तार किया गया । यह कार्रवाई पीड़िता की माता की शिकायत पर की गई, जिन्होंने 22 सितंबर 2025 को थाना रानियां में अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के अनुसार, 21 सितंबर 2025 की रात करीब 9 बजे नाबालिग लङकी घर से गायब हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि संजय ने पिङिता को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है । पुलिस ने तुरंत मुकदमा नंबर 484, दिनांक 22.09.2025, धारा 137, 96 BNS के तहत दर्ज किया और जांच शुरू की। 29 सितंबर 2025 को नाबालिगा को राजस्थान के गांव से बरामद किया गया। पिङिता की काउंसलिंग और मेडिको-लीगल जांच के बाद धारा 65(1) BNS और 4 POCSO एक्ट जोड़ा गया। 1 अक्टूबर 2025 को संजय को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने अपराध में प्रयुक्त बाइक बरामद भी करवाई है। रानियां पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित हुई और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button