राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीएमआरजे महाविद्यालय में खेल, बहस और फिटनेस पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन II
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीएमआरजे महाविद्यालय में खेल, बहस और फिटनेस पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन II


दूसरे दिन कॉलेज में हुई विभिन्न गतिविधियां:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय, ऐलनाबाद में भारत सरकार तथा निदेशालय उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकुला द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता व स्पोट्र्स इंचार्ज डा. साधा सिंह के संयोजन में मेजर ध्यानचंद जयंती तथा राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की निरंतरता में दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जैसे कॉलेज स्तर पर बहस के साथ-साथ फिटनेस पर भी चर्चा की गई। इसके बाद स्वदेशी खेलों पर आधारित खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंडोर खेल में भी खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि:-
एक अन्य कार्यक्रम में एनएसएस इकाई द्वारा इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक गतिविधि मात्र नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। एनएसएस पीओ राजवीर सिंह ने एनएसएस की रूपरेखा, विजऩ और आगामी सत्र की गतिविधियों की जानकारी विस्तार से दी।
कार्यक्रम का समापन स्वच्छता की शपथ:-
मंच का संचालन वॉलंटियर युवराज ने किया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता की शपथ दिलवाकर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह जीवन शैली है, जिसे हर नागरिक को अपनाना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों तथा छात्र छात्राओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।। #newstodayhry @newstodayhry



