पुलिस ने घर मे घुसकर मारपीट मामले मे दूसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II
पुलिस ने घर मे घुसकर मारपीट मामले मे दूसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना बङागुढा पुलिस ने घर में हुई मारपीट मामले मे दूसरा आरोपी हरमन्दर सिंह उर्फ पपा पुत्र थाना सिंह वासी रघुआना जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक थाना बङागुढा निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया की शिकायतकर्ता मलकित सिहं पुत्र इन्द्राज सिहं वासी रघुआना जिला सिरसा ने बताया की दिंनाक 11.08.2025 को देर रात लगभग 9:15 बजे घर मे घुसकर उसके सिर पर ईंट-पत्थर से वार किए गए तथा घर वालों और आसपास के लोगों को धमकाकर जान से मारने की बात कहकर फरार हो गए । मलकित सिहं पुत्र इन्द्राज सिहं वासी रघुआना जिला सिरसा के ब्यान पर थाना बङागुढा में उक्त अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस अभियोग में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था। जिसके कब्जे से लड़ाई में प्रयुक्त बांस की डण्डी पहले ही बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते दूसरा आरोपी हरमन्दर सिंह उर्फ पपा पुत्र थाना सिंह वासी रघुआना जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को शामिल तफतीश करके गिरफ्तार किये गये है व आरोपी को नियमानुसार जमानत पर छोडे गये है II #newstodayhry @newstodayhry



