स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ें: राव नरवीर की जनता से अपील II
स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ें: राव नरवीर की जनता से अपील II


रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- हरियाणा के रेवाड़ी पँहुचे कैबिनेट मंत्री राव नरवीर ने मीडिया के माध्यम लोगों से स्वदेशी अपनाने की पुरजोर अपील की ऒर कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू किये गए और 25 दिसम्बर तक चलने वाले आत्मनिर्भर भारत व घर घर स्वदेशी अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें ऒर 2047 तक प्रधानमंत्री के विकसित राष्ट्र वाले सपने को पूरा करने में अपना सहयोग दें।
कैबिनेट मंत्री राव नरवीर ने कहा कि:-
स्वदेशी के उपयोग से न केवल उधोगों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि विदेशों से आयात पर होने वाले खर्चों से भी मुक्ति मिलेगी ऒर देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वह महंगे कपड़ों की बजाए मेक इन इंडिया वाली खादी को अपनाएं जिसमे मजदूर का पसीना दिखे। उन्होंने एन सी आर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के सवाल पर कहा कि यह सच्चाई है कि एन.सी.आर.में प्रदूषण जरूरत से अधिक बढ़ा है लेकिन इसे कम करने में सरकार उतने बेहतर कदम नहीं उठा सकती जितना कि देश और प्रदेश की जनता इससे छुटकारा पाने के जनता का सहयोग जरूरी है।
उन्होंने कहा कि लोग:-
शादियों में कार्ड छपवाना बंद करके डिजिटल निमंत्रण भेजे क्योंकि कार्ड कागज से ऒर कागज व्रक्षो से बनता है इससे हम व्रक्षो को बचा पाएंगे ताकि प्रदूषण कम हो और हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे। उन्होंने रेवाड़ी के मसानी बैराज में बढ़ते इंडस्ट्रीज के कैमिकल युक्त दूषित पानी व औधिगक कस्बा बावल में फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएँ पर कहा यह मुद्दे विधानसभा में पहले भी उठ चुके हैं जिन पर जल्द उचित कार्यवाही होगी। रेवाड़ी में बनने वाले 200 बैड के हॉस्पिटल में हो रही देरी पर कहा उम्मीद करते हैं कि इस पर भी जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने हरियाणा में गुटके तम्बाकू इर जर्दे पर किये गए बैन के सवाल पर कहा की हरियाणा में एक बार शराबबंदी की गई थी तो गुटके जर्दे पर क्यों नहीं इसमें भी जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने हाल ही में राव नरवीर को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव की नाराजगी के सवाल पर कहा कि अहीरवाल में पहली बार कोई प्रदेश अध्यक्ष बना इसके लिए यह राव नरेंद्र को शुभकामनाएं देते हैं और जहां तक कैप्टन की नाराजगी का सवाल है यह पार्टियों में चलता रहता है। वोट चोरी वाले राहुल के बयान पर उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस जब जब चुनाव हारती है तो इसी प्रकार की बयानबाज़ी करती है लेकिन सबको पता है कि अब आधुनिक तकनीक के जरिये हर व्यक्ति अपना वोट सबके सामने डालता है तो कैसे ही सकता है वोट चोरी।



