दुष्यंत चौटाला का सरकार पर हमला: किसानों की अनदेखी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल II
दुष्यंत चौटाला का सरकार पर हमला: किसानों की अनदेखी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- जन नायक जनता पार्टी की अहम बैठक आज अंबाला शहर में हुई। बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कई मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने कहा किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। किसानों की फसल का मुआवजा अभी तक नही मिला है जो फसल मंडी में आई है वो भी नही बिक रही है। सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है मुख्यमंत्री 3 दिन के लिए जापान दौरे पर चले गए हैं। पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने राहुल गांधी को कमजोर कमांडर बताते हुए कहा जब तक राहुल गांधी कांग्रेस का नरेतित्व करते रहेंगे तब तक कांग्रेस के यही हाल रहेंगे। हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बना उस पर बवाल हुआ,यात्रा निकाली उसमे लोग शामिल नही हुए। पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने अंबाला में अधूरे प्रोजेक्ट्स पर भाजपा को फेल बताया और कहा 3 दशक से भाजपा अंबाला की जनता को बेवकूफ बना रही है। IMT ई पोर्टल पर हमने डलवा दी थी लेकिन सरकार अभी तक खरीद नही पाई। अंबाला के कई प्रोजेक्ट्स अधूरे पड़े हैं। वे नही बने । प्रदेश में अर्बन लोकल बॉडी का बुरा हाल है।। #newstodayhry @newstodayhry



