Haryana
Trending

गांव गिझी में दिनदहाड़े हत्या दोस्त ने कुल्हाड़ी से वार कर ली जान आरोपी फरार II

गांव गिझी में दिनदहाड़े हत्या दोस्त ने कुल्हाड़ी से वार कर ली जान आरोपी फरार II

रोहतक-(विकास ओहल्याण):- रोहतक जिले के सांपला थाना के अंतर्गत आने वाले गांव गिझी में एक दोपहर के बाद तीन बजे के करीब एक शख्स की एक गांव के ही व्यक्ति ने दिन दहाड़े गली में कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम प्रदीप उम्र करीब 40 साल है। आरोपी ने मृतक प्रदीप के SC दलित बस्ती में आ कर उसकी निर्मम कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पवन स्वर्ण जाति(जाट) से संबंध रखता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त बताए जा रहे है और दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब का सेवन करते थे कल शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आज दिन में पवन ने प्रदीप की उसी के घर की गली में आकर कुल्हाड़ी से वार करने शुरू कर दिए कुल्हाड़ी से घायल होने से प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जैसे ही पुलिस को इस हत्या की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची और FSL को मौके पर बुलाकर शव का मुआयना किया। शव पर कई तेज धार हथियार कुल्हाड़ी से हमले के निशान मिले है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही के लिए पोस्ट मार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में भेज दिया है। उधर मौके ओर पहुंचे डीएसपी सांपला राकेश मलिक ने बताया कि हमे आज दो ढाई बजे के करीब गांव में प्रदीप नाम व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। शव पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई। अभी पुलिस इस मामले शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया। हत्या आरोपी मौके से फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कारण का खुलासा हो पाएगा। बताया जा रहा दोनों दोस्त थे, साथ खाते पीते थे। उधर परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button