भिवानी पुलिस का हेल्थ अवेयरनेस कैम्प छात्राओं को मिला सुरक्षा व सेहत का संदेश II
भिवानी पुलिस का हेल्थ अवेयरनेस कैम्प छात्राओं को मिला सुरक्षा व सेहत का संदेश II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- थाना शहर भिवानी पुलिस ने ITI में पुलिस SHO सत्यनारायण ने डॉक्टरों की टीम के साथ महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे महिला छात्राओं स्वास्थ्य जागरूकता शिवर में भाग लिया। वहीं थाना शहर प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि भिवानी पुलिस किसी भी स्कूल, कॉलेज के पास 200 मीटर के दायरे में बीडी तंबाकू की दुकान पाए जाने पर करवाई कर रही है उन्होंने कहा शिकायत मिलते ही पुलिस के द्वारा दुकानदार पर करवाई कि जा रही है।
सत्यनारायण ने कार्यक्रम में शामिल छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि:-
महिलाएं हमारे समाज के साथ हमारे परिवार की भी रीढ़ होती है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए ताकि वे अपने आप को बीमारियों से दूर रख सके और समय समय पर मेडिकल जांच भी करवानी चाहिए। छात्राओं का जीवन बहुत व्यस्त होता है इसके बावजूद भी उन्हें अपने को स्वस्थ रखने के लिए अपनी लाइफ स्टाइल और आदतों का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि:-
नशा और साइबर ठगी में एक चीज कॉमन है दोनों चीजों में पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है उन्होंने कहा कि दोनों चीजों में लोगों में जागरूकता का होना बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि साइबर ठगी में अगर आपको कोई भी लालच दे रहा है तो वह आपको साइबर ठगी की तरफ ले जा रहा है और नशा तस्करी में अगर कोई व्यक्ति इसका आदी हो गया है तो उसको पकड़ कर उसका भी इलाज करवाना है II #newstodayhry @newstodayhry



