Haryana
Trending

सिरसा आनंद बियानी होटल गेस्ट हाउस संघ के अध्यक्ष नियुक्त सुरक्षा और नियमों पर दिया जोर II

सिरसा आनंद बियानी होटल गेस्ट हाउस संघ के अध्यक्ष नियुक्त सुरक्षा और नियमों पर दिया जोर II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा के होटल गेस्ट हाउस मालिकों की एक सभा स्थानीय होटल एमेराल्ड इन में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी आनंद बियानी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभा मेंवीरेंद्र सिंह टीना को उप प्रधान व एडवोकेट रूपेश मेहता को महासचिव के तौर पर नियुक्त किया गया। शेष पदाधिकारियों के लिए अगली बैठक में सभी होटल मालिकों की उपस्थिति में नियुक्ति करने का फैसला हुआ। इस मौके पर विशेष रूप से गौरव मेहता, चरणजीत गंडा, मनोज कुमार सुखीजा, दीपक गुंबर, जसवीर सिंह, मिलन कालरा, सुमन कुमार, दिनेश यादव, गौरव बंसल, संजय गोयल, मोहित गोयल आदि होटल मालिक उपस्थित थे। नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद बियानी ने सभी होटल मालिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवसाय को सावधानिक तरीके से चलाने वाले हर एक होटल मालिक को आने वाली हर समस्या को हल करने का वे यथासंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी होटल मालिकों से कहा कि आए हुए ग्राहकों से आईडी लिए बगैर कमरा न दें और नाबालिगों को किसी भी कीमत पर कमरा न दें। उन्होंने यह भी कहा कि कई परिस्थितियों में बाहर से आये नाबालिग खिलाड़ी, पेपर आदि देने आए स्टूडेंट्स को उनके साथ आये अभिभावक या कोच की पूर्ण रूप से जांच करने के बाद ही उन सभी की पूरी आईडी लेकर आईडी पर भी हस्ताक्षर लेकर कमरे दिए जाएं ताकि बाहर से आने वाले किसी भी खिलाड़ी या विद्यार्थी को रुकने की समस्या का सामना न करना पड़े। बियानी ने कहा कि सभी होटल मालिक अपने ग्राहकों से ली गई आईडी के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखें क्योंकि उनकी गोपनीयता को बनाये रखना ही इस व्यवसाय का पहला नियम है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्राहकों की आईडी किसी से भी साझा न करें। कोई व्यक्ति अगर संदेह के घेरे में आता है तो उस परिस्थिति में पुलिस व जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी जांच पत्र दिखाए तो उन्हें सहयोग करें क्योंकि जिला प्रशासन का सहयोग और कानून का पालन करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने होटल गेस्ट हाउस में कमरा लेने वाले ग्राहकों से भी आग्रह किया कि कमरा लेते समय रजिस्टर में पूरी एन्ट्री अपने हाथ से करें व सही आईडी और कमरे का रेंट एडवांस जमा करवा कर होटल प्रबंधन का सहयोग करें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button