सिरसा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को दबोचा II
सिरसा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को दबोचा II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सदर सिरसा पुलिस ने घर में घुसकर लूटपाट करने के मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी बिट्टू पुत्र दीपचंद उर्फ ईफा निवासी बूढ़ा बाबा बस्ती, जींद हाल दशमेश कॉलोनी, कैथल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ सिरसा के बाजेका गांव क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। प्रबंधक थाना सदर सिरसा निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया की मामला दिनांक 27 जुलाई 2025 का है, जब जितेंद्र सिंह पुत्र संतोक सिंह निवासी नामधारी ढाणी, मंगलम पैलेस के सामने, बाजेका हिसार रोड सिरसा ने थाना सदर सिरसा में शिकायत दी थी कि रात्रि करीब 1:15 बजे 4-5 अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए। हथियारों से लैस इन बदमाशों ने उनके परिवार को धमकाकर 6-7 तोले सोने के गहने व करीब एक लाख रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए । शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में उचित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी बिट्टू पुत्र दीपचंद उर्फ ईफा निवासी बूढ़ा बाबा बस्ती, जींद हाल दशमेश कॉलोनी, कैथल को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।आज दिनांक 06.10.2025 को आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने 2 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया है। रिमाण्ड अवधि में चोरीशुदा सामान की बरामदगी, वारदात की निशानदेही और अन्य संभावित अपराधों की जांच की जाएगी । जिला पुलिस अधीक्षक सिरसा ने बताया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।। #newstodayhry @newstodayhry



