रानियां डीएवी स्कूल का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन लवनीश ने जीता गोल्ड II
रानियां डीएवी स्कूल का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन लवनीश ने जीता गोल्ड II


डीएवी स्कूल रानियां के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेलों में किया सराहनीय प्रदर्शन:-
रानिया-(अंकित बाँसल):- सेठ रामजी दास डीएवी पब्लिक स्कूल रानियां के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिसमें लवनीश कक्षा दसवीं के छात्र ने 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीत कर अपने स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह खेल कूद प्रतियोगिता जिला करनाल के डीएवी पब्लिक स्कूल, व मधुबन में आयोजित की गई थी। जोकि यह राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता थी। डीएवी पब्लिक स्कूल, रानियां की अंडर -14 कबड्डी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य ( ब्रोंज) पदक जीतकर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रांत से आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। कबड्डी टीम के कैप्टन हरविंदर सिंह को नेशनल टीम में चुन लिया गया। जो की डीएवी स्कूल रानियां के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। रानिया के डीएवी पब्लिक स्कूल विद्यालय की प्रिंसिपल देवेंद्र औलख तथा विद्यालय के मैनेजर डॉक्टर राजवीर सिंह कंग ने खेलकूद प्रतियोगिता में आए हुए विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना की । राजवीर सिंह कंग ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद में आना बहुत जरूरी है। खेलकूद के द्वारा विद्यार्थी अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। प्रिंसिपल ने इसका श्रेय विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शारीरिक शिक्षक रविंदर सिंह को भी दिया। विद्यालय के कोऑर्डिनेटर हरिओम शर्मा कबड्डी टीम के इंचार्ज के रूप में गन्नौर ( सोनीपत) में टीम के साथ जुटे रहे। इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थी एवं सभी अध्यापकगण में खुशी की लहर है।। #newstodayhry @newstodayhry



