Haryana
Trending

वाल्मीकि समाज के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मान, मंत्री नागर हुए शामिल II

वाल्मीकि समाज के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मान, मंत्री नागर हुए शामिल II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- देश और प्रदेश में जहां आज महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है वही फरीदाबाद के हुड्डा कन्वेंशन हॉल में, आयोजित भगवान वाल्मीकि जयंती में मुख्य अतिथि पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में तमाम महापुरुषों की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है और आज इस अवसर पर बेहतरीन काम करने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया है इस मौके पर उन्होंने भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला वहीं उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जीवनी से सीख लेने की बात कही l इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज देश में बाल्मीकि जयंती मनाई जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हमारे देश में जितने भी महापुरुष हुए हैं उनकी जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया जाता है l

उन्होंने कहा कि:-

हमारी सरकार की सोच है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसी सोच को लेकर सरकार आगे बढ़ रही है और आज महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों को उनके बेहतरीन कार्य करने को लेकर उन्हें सम्मानित भी किया गया है l उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहले ही 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन वितरित कर रही है फिर चाहे गेहूं चीनी तेल की बात हो हमारी सरकार यह सब उपलब्ध करवा रही है l

उन्होंने कहा कि:-

आज देश में 60% युवा है और प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए हमें युवाओं की जरूरत है l, इस अवसर पर अपने संबोधन में भी मंत्री ने महापुरुष वाल्मीकि की जीवनी पर प्रकाश डाला और श्री राम के मर्यादा पुरुषोत्तम किरदार की भी विस्तार से चर्चा की ll #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button