Haryana
Trending

हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II

हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रानिंया सिरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 413 दिनांक 14.08.2025 धारा 21B/61/85 एनडीपीएस एक्ट BNS थाना रानिंया सिरसा में वांछित नशा सप्लायर आरोपी जयसिंह पुत्र सिताराम वासी अग्रोहा जिला हिसार को गिरफ्तार किया है । इस अभियोग मे 40.30 ग्राम हिरोइन बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ हिरोइन आरोपी नरेश पुत्र अर्जुन वासी खाबङा जिला फतेहाबाद को बेची थी । आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा । सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button