हरियाणा में सफाई का महाअभियान हर नागरिक बना स्वच्छता का सिपाही II
हरियाणा में सफाई का महाअभियान हर नागरिक बना स्वच्छता का सिपाही II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद और नगर पालिकाओं की टीमें प्रतिदिन रिहायशी क्षेत्रों, बाजारों, अनाज मंडियों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चला रही हैं। साथ ही, दुकानदारों और रेहड़ी वालों को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति प्रेरित किया जा रहा है ताकि स्वच्छता जन-आंदोलन के रूप में स्थापित हो सके। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि स्वच्छता केवल शरीर की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मन की शुद्धता और समाज की प्रगति की आधारशिला है। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ और आनंदमय जीवन पनप सकता है। जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएगा, तभी हमारा शहर, प्रदेश और देश स्वच्छ, सुंदर और उन्नत बन सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में निरंतर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही, पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि नागरिक गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम करें तथा अपने आस-पास सफाई बनाए रखें।। #newstodayhry @newstodayhry



