PUNJAB
Trending
पंजाब में नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा फिरोजपुर में दो तस्कर दबोचे II
पंजाब में नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा फिरोजपुर में दो तस्कर दबोचे II

फिरोजपुर-(गुरप्रीत सिंह):- फिरोजपुर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आज एक गोपनीय सूचना के आधार पर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से पांच किलो से अधिक हेरोइन और करीब 29 लाख रुपये का नशा बरामद हुआ। इसके साथ ही फिरोजपुर पुलिस ने एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की। अधिकारी ने बताया कि नशे की चेन तोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी सफलता भी मिल रही है। हम इन तस्करों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि वे यह हेरोइन कहां से ला रहे हैं और किसे देने जा रहे थे ताकि उन तक पहुंचकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry



