Haryana
Trending

सरकार गायब, बदमाश नायाब हो गए: दुष्यंत चौटाला ने कुरुक्षेत्र से साधा निशाना II

सरकार गायब, बदमाश नायाब हो गए: दुष्यंत चौटाला ने कुरुक्षेत्र से साधा निशाना II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा विधानसभा चुनाव 2029 की अभी तैयारी में जुटी जननायक जनता पार्टी लगातार प्रदेश के तमाम हल्का में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाते हुए उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने का काम कर रही है। 28 सितंबर से शुरू हुए इस जनसंपर्क अभियान के दौरान आज कुरुक्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में जननायक जनता पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और पूर्व में उपमुख्यमंत्री रहे दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। इस मौके पर कुरुक्षेत्र जिले के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सबसे पहले दोनों अथितियों ने सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मौजूद डॉ जसविंदर सिंह खैहरा, योगेश शर्मा,राजेश पायलट,सूर्यप्रताप सिंह राठौड़,रजीता सिंह,कुलदीप जख्वाला ने अपने अपने विचार रखे और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करवाया। बरसात के कारण हरियाणा के कई जिलों में लाखों एकड़ फसल डूब चुकी है। इसी को लेकर जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर तीखा प्रहार किया है।

उन्होंने कहा कि मैं स्वयं कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में जाकर देखा है कि:-

मारकंडा नदी के ओवरफ्लो से किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। मंदिरों में भी पानी घुसा, किसानों की मेहनत मिट्टी में मिल गई। लेकिन आज तक मुख्यमंत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया, न ही मुआवजे को लेकर कोई कदम उठाया गया।” चौटाला ने कहा कि 22 सितंबर से शुरू हुई धान की खरीद का प्रॉपर प्रबंधन नहीं किया गया। “मैं तीन दिन पहले पानीपत की इसराना मंडी गया था, वहां किसानों के ट्रक 17 दिन से खड़े हैं। यह सरकार की नाकामी का उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल किया कि “आप पिछले एक साल से कुरुक्षेत्र से विधायक हैं, बताइए इस जिले में आपने किसानों, व्यापारियों या युवाओं के लिए पांच बड़े काम कौन से किए?”

दुष्यंत चौटाला ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि:-

आज प्रदेश में गुंडे नायाब हो गए हैं और मुख्यमंत्री गायब हो गए है। प्रदेश में रोज सुपारी कल्चर बढ़ रहा है, और सरकार सिर्फ दिखावे में व्यस्त है। शराब के ठेकों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है जबकि आम आदमी की सुरक्षा को दरकिनार कर दिया गया है सरकार का 1 साल पूरा हुआ है नायब सैनी गायब है और प्रदेश के बदमाश नायाब हो चुके हैं II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button