अनिल विज ने किया सुभाष पार्क के सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन II
अनिल विज ने किया सुभाष पार्क के सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में आज हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 80 लाख की लागत से सिंथेटिक ट्रैक का उदघाटन किया। विज ने कहा की ये ट्रैक उन लोगों के लिए बनाया गया है जो सैर करते हैँ। सिंथेटिक ट्रैक बनने से उनके घुटनों पर असर नहीं पड़ेगा। विज ने इस दौरान सुभाष पार्क को बनाने के पीछे की पूरी कहानी भी सुनाई। अंबाला का सुभाष पार्क सिर्फ अंबाला ही नहीं आष्णोस के इलाकों के लिए भी एक पर्यटन स्थल है। आज हरियाणा के ऊर्जा मन्त्री अनिल विज ने इसके उद्घाटन के अवसर पर इस पार्क को बनाने के लिए उनके द्वारा लड़ी गई लड़ाई का जिक्र किया। विज ने बताया की इस पार्क की जगह पर कभी तलाब होता था जिसमेँ उस समय के साशकों ने प्लॉटिंग करके यहाँ प्लाट काट लिए और आपस में बाँट लिए, लेकिन विज ने इसके लिए हाई कोर्ट तक लड़ाई लड़ी और आज इस जगह पर सुंदर पार्क है जहाँ हजारों लोग रोज अपना समय बिताने आते हैँ। पार्क के उदघाटन के अवसर पर अंबाला छावनी नगर परिषद के ई ओ ने जानकारी देते हुए बताया की दो महीने में ये सिंथेटिक ट्रैक बन के तैयार हो जाएगा और इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके इलावा कार्यक्रम में मंत्री अनिल विज ने यहाँ टॉय ट्रेन चलाने की भी इच्छा जाहिर की है लिहाजा उस प्रोजेक्ट को भी जल्द पूरा करने की कोशिश की जायेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



