PUNJAB
Trending

पंजाब की खेती या सियासत का भविष्य राजेवाल-सुखबीर की खास मुलाकात II

पंजाब की खेती या सियासत का भविष्य राजेवाल-सुखबीर की खास मुलाकात II

समराला-(मुकेश कुमार):- पंजाब के समराला में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के बीच मीटिंग हुई। समराला में राजेवाल से मिलने सुखबीर बादल उनके निवास स्थान पर पहुंचे और बंद कमरा मीटिंग हुई। करीब पौना घंटा यह मीटिंग चली जिसमें पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका भी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि वे बलबीर सिंह राजेवाल की सेहत का हाल जानने आए थे। राजेवाल के उनके पिता प्रकाश सिंह बादल से करीबी संबंध थे। जब भी खेतीबाड़ी या पंजाब को लेकर कोई राय लेनी होती थी तो प्रकाश बादल उनसे बात करते थे। सुखबीर बोले कि मैं भी खेतीबाड़ी को लेकर चर्चा करने आया कि कैसे खेतीबाड़ी को मुनाफे का धंधा बनाया जा सकता है। कैसे पंजाब को बचाया जा सकता है। सुखबीर ने कहा कि राजेवाल खेतीबाड़ी की नालेज का खजाना हैं इनसे कुछ सीखने आए थे। कोई सियासी चर्चा नहीं हुई। वहीं बलबीर राजेवाल ने कहा कि यह निजी मुलाकात थी। लेकिन इस दौरान पंजाब के क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल के टूटने और अलग अकाली दल बनने पर मैने यह राय जरूर दी कि किसी न किसी तरह दोनों पार्टियां एकजुट हो। इसके इलावा कोई सियासी चर्चा नहीं हुई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button