Haryana
Trending

एचएसईबी वर्कर यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव सम्मेलन संपन्न, इकबाल चंदाना बने राज्य प्रधान II

एचएसईबी वर्कर यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव सम्मेलन संपन्न, इकबाल चंदाना बने राज्य प्रधान II

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रेस सचिव बने श्याम लाल खोड:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- रविवार को एचएसईबी वर्कर यूनियन हेड ऑफिस भिवानी संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ का त्रिवार्षिक चुनाव सम्मेलन 2025-28 बहादुरगढ़ में बड़े सौहार्दपूर्ण माहौल व लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के तहत  संपन्न हुआ। एचएसईबी वर्कर यूनियन के रिटायर्ड  सीनियर पदाधिकारियों की देखरेख व अगुवाई में चुनाव की सारी प्रक्रिया संम्पन्न की गयी। जिसमें पूर्व राज्य महासचिव चौधरी वीर सिंह व पूर्व राज्य वित्त सचिव देवी प्रसाद भट्ट ने मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। वोटों की गिनती के आधार पर राज्य प्रधान  इकबाल चंदाना, राज्य महासचिव यशपाल देशवाल, राज्य मुख्य संगठनकर्ता विनोद शर्मा, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान अशोक शर्मा, राज्य उप-महासचिव विजय हुड्डा, राज्य उप महासचिव सतेंदर सहारण, राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड, राज्य वित्त सचिव अनिल पहल, ऑडिटर मनोज सैनी को चुना गया। सभी नवनिर्मिम कार्यकारिणी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। दो दिवसीय चले इस चुनाव सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महासचिव चौधरी ईश्वर बाबा, पूर्व राज्य प्रधान चौधरी राज सिंह दहिया, पूर्व राज्य महासचिव चौधरी सुन्दर सिंह, पूर्व राज्य महासचिव जय सिंह चौधरी, पूर्व मुख्य संगठन कर्ता रामफल शर्मा, पूर्व राज्य महासचिव बाल कुमार शर्मा ने शिरकत की। सम्मेलन में पूरे प्रदेश से हजारों कर्मचारी व पदाधिकारियों ने भाग लिया। अंत में समस्त कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने चुनाव प्रकिया की मुख्य भूमिका निभाने वाले बुजुर्ग सम्मानित साथियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button