डीएसपी की अपील: दीप जलाएं, पटाखों से बचें II
डीएसपी की अपील: दीप जलाएं, पटाखों से बचें II


पानीपत-(अरुण मित्तल):- समालखा में त्योहारों का सीजन शुरू होते हीं शहर के बाजारों में खरीदारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वही बाजारों में सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समालखा पुलिस भी अलर्ट मोड़ में है। इसी कड़ी में वीरवार को डीएसपी नरेंद्र कादियान ने जानकारी देते हुए बतया शहर में त्योहारों के सीजन पर दूर दराज से पुरुष व महिलाएं बच्चों सहित खरीदारी करने के लिए शहर में आते हैं। जिससे शहर में रौनक होती है। किसी भी आने जाने वाले लोगों के साथ किसी प्रकार की कोई घटना न हो इसको लेकर पुलिस के द्वारा पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। थाना प्रभारी, चौकी इचार्ज, ट्रैफिक इंचार्ज के द्वारा शहर की गलियों में राइडर लगाए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिया घटना से निपटा जा सके। साथ हीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहाँ कि वह अपने वाहन पार्किग में ही खड़ा करें। वे ऐसा कर खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा एव व्यवस्था का भी ध्यान रख सकते है। बाजार में राईडर को सुरक्षा की दृष्टि से तैनाती की गई है। समालखा डीएसपी ने सख्त हिदायतें देते हुए कहा कोई भी बम पटाखे बेचता हुआ मिला उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । बम पटाखों से पर्यावरण दूषित होता है। पटाखों से निकलने वाले धुएं से आमजन व पशु पक्षियों को भी हानि पहुंचती है । सभी जनता से अपील करता हूं आप सभी मिलकर दीपावली त्योहार को मिठाईयां खिलाकर मिट्टी के दीप जलाकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाए।। #newstodayhry @newstodayhry

