Haryana
Trending

जलभराव से मुक्ति की ओर अंबाला असीम गोयल की पहल रंग ला रही है II

जलभराव से मुक्ति की ओर अंबाला असीम गोयल की पहल रंग ला रही है II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला शहर में जलभराव की समस्या किसी से छुपी नहीं है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है। यह सुधार पूर्व मंत्री असीम गोयल के निरंतर प्रयासों और उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने अंबाला को जलभराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त कराने का संकल्प लिया है और इसी दिशा में कार्य लगातार जारी है। असीम गोयल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नए ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल ने नगर निगम के एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ विभाग, नहरी विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शहर का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर के उन इलाकों का निरीक्षण किया, जहां बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। दौरे की शुरुआत इनको चौक से की गई, इसके बाद प्रतिनिधिमंडल सेक्टर 9, सेक्टर 10, सेक्टर 8,हाउसिंग बोर्ड, शक्ति नगर, मानव चौक, रतनगढ़ रोड, नसीरपुर और जड़ौत रोड जैसे क्षेत्रों का दौरा करता हुआ आगे बढ़ा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर ड्रेनेज सिस्टम की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया:-

भविष्य की जरूरतों के अनुसार सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की। कई स्थानों पर नए डिस्पोज़ल प्लांट लगाने और पानी निकासी के वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर रितेश गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व और पूर्व मंत्री असीम गोयल के मार्गदर्शन में अंबाला को जलभराव की समस्या से स्थायी रूप से मुक्त कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह दौरा सीएम के मार्गदर्शन और असीम गोयल के निर्देशों पर किया गया है, ताकि आगामी बरसात से पहले हर संभावित समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। रितेश गोयल ने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देना हमारी जिम्मेदारी है। जिस तरह से अंबाला में पिछले वर्षों में सड़क, सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है, उसी तरह आने वाले समय में भी यह कार्य और तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि:-

अंबाला को जलभराव मुक्त बनाने का सपना अब दूर नहीं, क्योंकि सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर इस दिशा में एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अगर इस तरह योजनाबद्ध और जमीनी स्तर पर कार्य होता रहा, तो अंबाला जल्द ही जलभराव जैसी पुरानी समस्या से पूरी तरह निजात पा लेगा। अक्सर देखा गया है कि सरकारी विभागों के आपसी तालमेल की वजह से कई सरकारी परियोजनाएं अधर में लटक जाती है। ऐसे में रितेश गोयल ने सभी विभागों से कहा है कि इस समस्या के निजात के लिए आपसी तालमेल बनाकर काम करें। टालमटोल की नीति और ढीली कार्यशैली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई अधिकारी कार्य को गंभीरता से नहीं लेगा तो उसकी जानकारी पूर्व मन्त्री असीम गोयल के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button