सिरसा पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का आरोपी कानपुर से किया गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का आरोपी कानपुर से किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस दीपक सहारण के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की साइबर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर सिरसा की ग्रेवाल बस्ती में एक व्यक्ति से हुई साइबर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी युवक को उत्तर प्रदेश के कानपुर क्षेत्र से काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान विद्यासागर पुत्र रमाशंकर कानपुर उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है । थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बीती 4 सितंबर 2025 को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई की यदि आप टास्क पूरा कर घर बैठे लाखों रुपए कमाना चाहते है तो टेलीग्राम एप पर लिंक पर क्लिक करें । आपको हमारी कंपनी के उत्पादों का फीडबैक टास्क पूरा करने के बाद मोटे मुनाफे का बोनस भी मिलेगा ।
थाना प्रभारी ने बताया कि:-
पीड़ित व्यक्ति लालच में आकर उनकी वेबसाइट पर पंजीकरण करवा लिया और एक लॉगिन आईडी बनाकर छोटी-छोटी इंस्टालमेंट के जरिए करीब 2 लाख 19 हजार 300 रुपए इंवेस्टमेंट कर कर दिए । कुछ समय बाद में पैसा निकालने के लिए वेबसाइट पर आए लिंक को क्लिक किया तो दो लाख रुपए की डिमांड की गई । पैसों की और डिमांड करने पर पीड़ित व्यक्ति को एहसास हुआ कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है । साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में ठगी अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना में संलिप्त आरोपी को उत्तर प्रदेश के कानपुर क्षेत्र से काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है । साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि अभियोग की जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति ठगी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry



