Haryana
Trending

बेटी है तो भविष्य है – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खास संदेश, श्री रमेश साहुवाला II

बेटी है तो भविष्य है – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खास संदेश ,श्री रमेश साहुवाला II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस एक ऐसा दिन हैं जो हमें बेटियों के महत्व और उनके अधिकारों की याद दिलाता हैं तथा यह दिन हमें प्रेरित करता हैं कि हम एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ हर बेटी को उसके सपनों को पूरा करने का अवसर मिले क्योंकि बेटियों के बिना यह संसार अधूरा हैं। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्थानीय प्रीत नगर में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहें। उन्होंने कहा आज बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में बेटे से कम नहीं हैं तथा हर क्षेत्र में बेटियाँ अपना परचम लहरा रही है। इसलिए हमें उनकी सफलता का जश्न मनाना चाहिए और उनके प्रति सामाजिक व आर्थिक भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। श्री साहुवाला ने कहा भारतीय समाज में लंबे समय तक बेटियों को केवल परिवार की जिम्मेदारी समझा जाता था, लेकिन आज हम बालिकाओं को शिक्षित और समर्थ बनाकर हम एक मजबूत और प्रगतिशील समाज का निर्माण कर सकते है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में उनका सशक्तिकरण समाज की नींव को मजबूत करता हैं। उन्होंने कहा इस दिन का उद्देश्य बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव, दहेज प्रथा भ्रूण हत्या और अशिक्षा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है तथा यह दिन बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा करती हैं। उन्होंने कहा एक शिक्षित बेटी एक प्रगतिशील समाज की नींव है, बेटी के बिना घर की खुशियां अधूरी है, बेटियाँ देश एवं परिवार का गौरव होती हैं, बेटियाँ जीवन को पूर्णता देती हैं तथा जब एक बेटी शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार को शिक्षित करती हैं इसलिए हमें बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करनी होगी। इससे पूर्व नीलम व सुनीता ने मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोनिया, पुनिता, ज्योति, कौशल, ममता, मीनू, परमजीत, राखी, कौशल्या, सीमा, सुनीता, कंवलजीत, खुशबु, रचना, रूबी, सोनम रानी उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button