हर बच्चा पढ़ेगा, तभी देश बढ़ेगा कुरुक्षेत्र में फ्री शिक्षा की अनोखी पहल II
हर बच्चा पढ़ेगा, तभी देश बढ़ेगा कुरुक्षेत्र में फ्री शिक्षा की अनोखी पहल II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में एक दिवसीय शिक्षा चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन जाट धर्मशाला प्रधान कृष्ण श्योगद के की अगवाई में किया गया जिसमें प्रदेश भर से पूर्व वीसी ,पूर्व रजिस्टार, शिक्षा विभाग के अधिकारी और मौजूदा समय में प्रोफेसर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान कृष्ण श्योगद ने बताया कि शिक्षा आज के समय में सबसे जरूरी है और हमारा सभी का प्रयास है कि जो गरीब परिवारों के बच्चे हैं जो शिक्षा से वंचित रहते हैं उनके लिए शिक्षा की व्यवस्था की व्यवस्था की हर कोई शिक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि जो बच्चे आर्थिक तौर पर परिवार से कमजोर है वह बड़े शहरों में कोचिंग लेने के लिए नहीं जा सकते उनके लिए यहां पर किस प्रकार से शिक्षा दी जाए लाइब्रेरी बनाई जाए इन बातों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि हम अन्य संस्थाओं से भी संपर्क कर रहे हैं ताकि गरीब परिवारों के बच्चे अच्छे कोचिंग लेकर नौकरी प्राप्त कर सके उन्होंने कहा कि यह सब फ्री होगा। बच्चा शिक्षा जो अच्छा और काबिल बच्चा होगा वह फ्री में शिक्षा ले पाएगा और यहां पर रहने और खाने का भी उसका प्रबंध होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सोच है कि हर बच्चे को शिक्षा मिले चाहे वह स्लम एरिया से हो या गांव से हो उन्होंने कहा कि मैं भी बच्चों से अपील करता हूं कि वह अपने रास्ते से ना भटके और शिक्षा लेते रहे। उनकी संस्था एक छोटा सा प्रयास करने जा रही है जिसमें गरीब परिवारों के बच्चों को फ्री में कोचिंग और शिक्षा देने का काम किया जाएगा ताकि हर कोई शिक्षित हो और उनको खुद का रोजगार मिल सके उन्होंने कहा कि इस जाट महासभा की हमारे बुजुर्गों ने शुरुआत की थी उनका प्रयास था कि जो भी जरूरतमंद बच्चे हैं उनकी मदद की जाए यहां पर 24 घंटे भंडारा चलता है। उन्होंने कहा कि जो बुजुर्गों ने शुरुआत की थी वह अभी तक ऐसे ही चल रही है कोई बच्चा अगर यहां पेपर देने आता है तो उसकी रहने की खान की व्यवस्था की जाती है चाहे वह किसी भी जाति से हो।। #newstodayhry @newstodayhry



